
आज भारत मे अधिकांश लोग इस बात से परेशान है की उन्हे केवल अपने फोन से काल करनी है या उन्होंने वह नंबर इसलिए रखा है की वह आधार से जुड़ा है या बैंक से जुड़ा है वह किसी एक ही सेवा(service) का उपयोग करना चाहते है पर उन्हे अपनी सिम को खुला रखने के लिए पूरी सेवा(service) का पैसा देना पड़ता है जिसका वे कभी भी उपयोग नहीं करते है भारत मे रहने वाले बहुत सारे बुजुर्ग ऐसे है जो अपनी सिम को इसलिए रिचार्ज करते है की उनका वह नंबर बैंक से लिंक है। भारत मे टेलीकॉम कंपनी लगातार भारत के लोगों को लूटती जा रही है।
सभी टेलीकॉम कंपनी को यह बात पता होती है की जो डाटा कंपनी द्वारा अपने ग्राहकों को दिया जाता है उसका ग्राहक पूरा उपयोग नहीं कर पाते है ओर इसलिए टेलीकॉम कंपनी सभी को आकर्षक ऑफर भेजती है जिससे ग्राहक अच्छे डाटा वाला प्लान तो अपने फोन मे ऐक्टिव कर लेता है परंतु उसका उपयोग नहीं कर पता है
TRAI(Telecom Regulation Authority of India)क्या है ?
भारत मे सभी टेलीकॉम कंपनी को नियंत्रित करने वाली संस्था है।
TRAI का नया फैसला
TRAI ने हाल ही मे सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनी को निर्देश दिया है की जल्द से जल्द अपना कॉलिंग प्लान, मैसेज प्लान, व इंटरनेट प्लान लाए जिससे भारत के लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार ही प्लान ऐक्टिव करे। TRAI के इस फैसले से अतिरिक्त सेवा के लिए दिए जा रहे भुक्तान से बचा जा सकता है।
निष्कर्ष
इससे उन सभी लोगों का फायदा होने वाला है जो भी किसी विशिष्ठ सेवा के लिए अपनी मोबाईल सिम का उपयोग करते है।